Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ पालिका बोर्ड की साधारण सभा 9 मई को, पट्टा निरस्तीकरण और अतिक्रमण पर होगी चर्चा

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

नगरपालिका मंडल श्रीडूंगरगढ़ की साधारण सभा आगामी 9 मई को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अध्यक्षता में नगरपालिका भवन के सभागार में संपन्न होगी। अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में नगरपालिका द्वारा जारी किए गए एकल हस्ताक्षर वाले पट्टों को निरस्त करने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। साथ ही,उन पट्टों से संबंधित भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!