Advertisement

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में आवेदन 7 मई से,17 जून को निकलेगी लॉटरी

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

राजस्थान के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने जानकारी दी कि सभी स्कूल 6 मई को अपने स्तर पर एडमिशन की विज्ञप्ति जारी करेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून रखी गई है।

ये रहेगा शेड्यूल:

आवेदन प्रारंभ: 7 मई

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जून

लॉटरी (ऑनलाइन): 17 जून

लिस्ट जारी: 18 जून

एडमिशन प्रक्रिया: 19 जून से

कक्षाएं प्रारंभ: 1 जुलाई से

अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां

प्राथमिक और प्री-प्राइमरी कक्षाओं में सभी सीटों पर नए एडमिशन होंगे, जबकि अन्य कक्षाओं में केवल रिक्त सीटों पर ही प्रवेश दिया जाएगा। नव क्रमोन्नत स्कूलों में पिछली कक्षा के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आरटीई के अनुरूप:

आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के मानकों के अनुरूप प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या निर्धारित की गई है, उदाहरण के लिए कक्षा 1 से 5 तक 30 विद्यार्थी प्रति सेक्शन, कक्षा 6 से 8 में 35 विद्यार्थी तथा कक्षा 9 से 12 में 60 विद्यार्थी प्रति सेक्शन.

अतिरिक्त सीटें:

यदि कोई भामाशा (दानकर्ता) 50 लाख से अधिक का दान करता है,तो उसके लिए 10 सीटें आरक्षित रहेंगी

ऑनलाइन प्रक्रिया:

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन, लॉटरी और प्रवेश की पूरी प्रक्रिया शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगी। अभिभावक QR कोड के जरिए भी आवेदन कर सकेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!