Advertisement

जीव दया गौशाला समिति उपशाखा में नन्दी घर निर्माण का शिलान्यास, दिवंगत श्यामसुंदर व दिवंगत भगवती प्रसाद की स्मृति में होगा निर्माण,ये रहे शामिल

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

जीव दया गौशाला समिति, कालू रोड स्थित उपशाला उप शाखा में गौ माता नदी घर के निर्माण का आज विधिवत शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। शिलान्यास पूज्य पंडित श्रवण कुमार छंगाणी एवं श्री संतोष सोनी द्वारा सम्पन्न किया गया। यह पावन निर्माण कार्य स्वर्गीय श्याम सुंदर एवं स्वर्गीय भगवती प्रसाद की पुण्य स्मृति में उनके भाई नंदकिशोर एवं महेन्द्र कुमार सोनी के आर्थिक सहयोग से किया जा रहा है। गौ माता नंदी घर का निर्माण 60 x 18 फ़ीट क्षेत्र में किया जाएगा, जिस पर कुल 7 लाख 51 हजार रुपए का व्यय अनुमानित है। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, इस मौके पर संस्था मंत्री शिवरतन सोमाणी, नथमल सोनी, तुलसीराम चौरड़िया, भंवरलाल दुगड़, ओमप्रकाश छंगाणी, शिवभगवान मालपाणी, रामावतार मूंधड़ा सहित अनेक समाजसेवी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जीव दया गौशाला के मंत्री श्री शिव रतन सोमानी ने इस पुण्य कार्य हेतु दानदाता परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया और सभी गौ भक्तों से गौ सेवा हेतु निरंतर सहयोग की अपील की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!