Advertisement

पढ़े क्षेत्र सहित जिले व आस-पास की खबरें एक साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

1.दुर्घटना में घायल के भाई ने बाइक चालक के खिलाफ दर्ज करवाया मामला

क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल के भाई ने एक नामजद के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। अमृतवासी निवासी राकेश पुत्र रामचंद्र जाट ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल की रात 1.20 बजे अमृतवासी सुरजनसर मार्ग पर सुरजनसर निवासी गंगासिंह पुत्र श्रवणसिंह ने अपनी मोटरसाइकिल लापरवाही व गफलत में चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी परिवादी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे परिवादी का भाई कुंभाराम घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है।

2.पडोसी ने शादी और टैंट के सामान को लगाई आग

पडौसी द्वारा घर में रखे शादी के सामान,टैंट का सामान जलाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में रोड़ा निवासी शिवनारायण शर्मा ने शुभम सुमन, अनूप पंचारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना वार्ड नं. 9 में 21 अप्रैल की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके घर पर शादी, टैंट का सामान रखा हुआ था। आरोपी उसके घर पर आया और 1000 लीटर का ड्रम,एक साइकिल,कपड़े,कतली का पाटा,शादी,टैंट का सामान जला दिया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसके घर में घुसकर जान बुझकर आग लगाकर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3.स्विफ्ट और बाइक की टक्कर, एक की मौत

स्विफ्ट कार चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना पुगल रोड़ ढ़ाणी धर्मकांटे के पास 30 अप्रैल की शाम की है। इस सम्बंध में भरूपावा के रहने वाले पूर्णचंद मेघवाल ने स्विफ्ट कार आरजे-07-टीए-4171 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि स्विफ्ट कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए अचानक ब्रेक लगाए। जिसके चलते बाइक सवार दो लोग टक्कर लगने से घायल हो गए। जिनमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4.परचुन की दुकान पर सामान ले रहे युवक के साथ मारपीट

दुकान से सामान लेकर जा रहे युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में भीनासर के रहने वाले रमेश नायक ने मनोज,राकेश नत्थुरा व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नोखा रोड़ से भीनासर के बीच में 29 अप्रैल की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह परचुन की दुकान से सामान लिया। इतन में ही आरोपी वहां पहुंचे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने लगे और जब उसने अपने परिजनों को फोन किया तो छुड़वाकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

5.स्टेशन से 5 माह की बच्ची चोरी

रेलवे स्टेशन से 5 माह की बच्ची चुरा ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना लालगढ़ स्टेशन परिसर की है। जहां से टैक्सी में सवार होकर आए महिला-पुरूष पर बच्ची को उठा ले जाने का अंदेशा है। जीआरपी पुलिस दोनों को फलोदी में तलाश रही है। जानकारी के अनुसार बज्जू के रहने वाला सुरेश लालगढ़ रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफॉर्म के पास डेरा बनाकर रह रहा था। सुरेश,उसकी पत्नी सुनीता 30 अप्रैल की शाम को कचरा बीनने गए थे। इस दौरान टैक्सी में सवार एक महिला और पुरुष वहां पहुंचे और 5 माह की अंजली को चुरा ले गए। उस समय अन्य दोनों बच्चियां सो रही थी। पति-पत्नी रात को 9.30 बजे वापस लौटे तो अंजली नहीं मिली तो उसकी खोजबीन की। देर रात को सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस हरकत में आई और बच्ची की खोजबीन शुरू की गई। जानकारी के अनुसार बच्ची को चुराने के बाद महिला-पुरूष लालगढ़ से श्रीगंगानगर चौराहे पर गए और वहां से फलौदी की बस पकड़ ली।

6.डिलीवरी बॉय पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप, परिचित होने का उठाया गलत फायदा

डिलीवरी बॉय द्वारा नाबालिग को अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में डिलीवरी बॉय के खिलाफ मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी डिलीवरी बॉय को डिटेन कर लिया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग 30 अप्रैल को रामपुरा बस्ती अपने ननिहाल गई हुई थी। वहां से घर जाने के लिए उसने अपने परिचित डिलीवरी बॉय को बुलाया। डिलीवरी बॉय उसे घर पर छोडने के बजाय अपने दोस्त के कमरे में ले गया। जहां पर दुष्कर्म किया। इस दौरान नाबालिग की तबीयत बिगड़ गयी। आरोपी मौके से फरार हो गया। लड़की अपने घर पहुंची और मां को घटना बताई। उसकी तबीयत बिगडने लगी तो परिजनों ने पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवा दिया जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ सिटी श्रवणदास को सौंपी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!