इलेक्टोरल बांन्ड के सवाल को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन।
सोनभद्र /संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830
सोनभद्र 12 मार्च 2024 कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इलेक्टोरल बांन्ड के सवाल को लेकर मोदी सरकार और एसबीआई के गठजोड़ के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया । जहां भाकपा, माकपा और माले के नेताओं ने कहा कि भारत सरकार के दबाव और चुनाव से पहले सच्चाई को दबाने की प्रयास और असंवैधानिक चुनावी बांड के विवरण देने में एसबीआई की देरी के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की मांग करते हैं और इसके साथ ही पीएम केयर फंड को भी सार्वजनिक किया जाय।
वामपंथी दलों ने राष्ट्रीय आवाहन किया है कि सुप्रीम कोर्ट को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया चुनावी बांड के सभी विवरण को तुरंत प्रस्तुत करें, जिसको लेकर जनपद सोनभद्र के वामपंथी दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन के माध्यम से मांग करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश को दी इस आशय के साथ मांग पत्र सौंपा जा रहा है की सरकार और बैंक के किसी भी प्रकार की साजिश से न्यायालय बचे, जो निम्नवत है-
1 – भारत के अंदर सभी बैंकों का संपूर्ण कामकाज डिजिटल है तो उसे चुनावी बांड का विवरण देने के लिए इतना लंबे समय की जरूर क्यों पड़ी है इसका सीधा मतलब है की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया मोदी सरकार के दबाव में है और सरकार चुनाव के दौरान अपने असली चेहरे को जनता के सामने बेनकाब नहीं होने देना चाहती है इसलिए 116 दिनों का समय का मांग कर आदेश को लटकना चाहते हैं जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता ।
2 – भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जानबूझकर उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करते हुए न्यायालय द्वारा निर्धारित समय का उल्लंघन किया है इसलिए बैंक के ऊपर अवमानना की केस दर्ज हो ।
3 – इलेक्टोरल बांड के जरिए बीजेपी व अन्य दलों को प्राप्त धनराशि वाले खाते को जप्त किया जाए।
इस अवसर प्रमुख रुप से भाकपा के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, माकपा के जिला मंत्री कामरेड नंद लाल आर्या, माले के जिला सचिव कामरेड सुरेश कोल, शंकर कोल, एडवोकेट अशोक कुमार कन्नौजिया, अमर नाथ सूर्य, प्रेम चंद गुप्ता, पुरषोत्तम, प्रेम नाथ, राजबली, अमृत लाल, पकड़ु सिंह, बाबूलाल भारती, नोहर, राजदेव गोंड, दीनानाथ भारती, संतरा देवी, बरती देवी व लालती देवी आदि कम्युनिस्ट नेता मौजूद रहे।















Leave a Reply