Advertisement

इन गर्मियों की छुट्टियों में सीखे कुछ उपयोगी, बच्चों के लिए Learn & Fun इंग्लिश मीडियम स्कूल में होगा 10 दिवसीय समर कैंप

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास स्थित लर्न एंड फन स्कूल (तेरापंथ भवन, धोलिया नोहरा के पास) में इस बार गर्मियों की छुट्टियों को रचनात्मक बनाने के लिए 5 मई से 14 मई तक 10 दिवसीय समर कैंप आयोजित किया जाएगा। कक्षा प्ले ग्रुप से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार इस शिविर में डांस,स्टोरी टेलिंग,स्पीच,योग,अबेकस, कंप्यूटर ड्राइंग,क्ले आर्ट,सेफ्टी ड्रिल,एटिम और कम्यूनिटी सर्विस सहित अनेक उपयोगी कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन सभी सत्रों का संचालन ट्रेंड विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।प्रधानाध्यापिका विनीता सारस्वत ने बताया कि समर कैंप में 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए सीमित सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक 9057559942 पर संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते हैं। कैंप की सभी गतिविधियां सुबह 8 से 11 बजे तक होंगी।
इस बार क्षेत्र में पहली बार एटिकेट्स,अबेकस और कम्यूनिटी सर्विस जैसे विषयों पर विशेष कार्यशालाएं रखी जा रही हैं, ताकि बच्चे व्यवहारिक जीवन में भी इनकी उपयोगिता समझ सकें। कैंप के दौरान आर्ट एंड क्राफ्ट संबंधित प्रतियोगिताएं भी होंगी। बच्चों को खेल-खेल में नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे वे छुट्टियों में कुछ नया और रचनात्मक कर सकेंगे। इस समर कैंप सभी स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!