Advertisement

आखातीज पर घर-घर बना खिचड़ा और ईमलानी, किसानों ने कृषि यंत्रों का पूजन कर हळोतिया से लिया जमाने का शगुन, बाजारों में दिखी रौनक

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता नरसीराम शर्मा

बुधवार को आखातीज (अक्षय तृतीया) का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आखातीज के अवसर पर घर-घर में बाजरा, मोठ,मूंग की खोडी कूटकर खिचड़ा एवं इमली का घोल बनाया गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हर घर में नए मटके का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की गई। किसानों ने कृषि यंत्रों का पूजन कर एवं अपने खेतों में हलोतिया कर अच्छे जमाने की कामना की।


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-आखातीज पर्व पर खोडी कूटकर हर गांव घर बनाया गया खिचड़ा।


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-रीड़ी घरों में महिलाओं ने स्वस्थ व समृद्धशाली होने की कामनाओं के साथ किया नई मटकी का पूजन।


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सातलेरा वरिष्ठ किसान मालाराम तावनियाँ ने किया कृषि यंत्रों का पूजन।

किसानों ने अलसुबह खेतों में जाकर जमाने का संकेत लिया। सिंचित खेती करने वाले किसानों ने आज मूंगफली का बिजान कर शगुन लिया तो बारानी खेती करने वाले किसानों ने अलसुबह खेतों में जाकर पशु पक्षियों सहित वन्य जीवों के संकेत से जमाने का शगुन लिया। आखातीज के पर्व पर खेतों में किसानों ने सुड़ कर खेतों की साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया है।


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-रीड़ी में किसानों ने अलसुबह खेतों में जाकर लिया जमाने का शगुन। कृषि यंत्रों का पूजन कर खेतों में सूड किया प्रारंभ।

सातलेरा गांव के वरिष्ठ किसान मालाराम तावनियां ने बताया कि खेतों में मस्त होकर बैठे गौवंश और वन्य जीवों की आवाजों से इस बार अच्छे जमाने का संकेत मिल रहा है। बिग्गा गांव के किसान बनवारीलाल शर्मा और तोलाराम जाखड़ ने भी बताया कि अलसुबह खेतों में तीतर-मोर की मधुर आवाजें सुनाई दीं, जो शुभ मानी जाती हैं। पंडित सत्यनारायण तावनियां ने भी खेतों में जाकर शगुन लिया और अच्छे मानसून की संभावना जताई।


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सातलेरा गांव के युवा किसान मालाराम तावनियां ने खेत में हलोंतिया कर मूंगफली का बिजान किया शुरू

आज के दिन खरीददारी करना शुभ माना गया है जिसके चलते बाजारों में भी खासी रौनक देखने को मिली। आखातीज के दिन आज नूतन प्रतिष्ठानों सहित गृह प्रवेश, मकानों की नींव रखने तथा अनेक शुभ कार्यों का आगाज हुआ।


महिलाओं ने घर पर बनाया खीचड़ा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!