Advertisement

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन प्रातः 06:00 बजे से तथा बाजार क्षेत्र में पुन: कचरा कलेक्शन 09:00 से 11:00 बजे तक किया जायेगा

स्वच्छता टीम की बैठक में लिए अहम निर्णय

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन प्रातः 06:00 बजे से तथा बाजार क्षेत्र में पुन: कचरा कलेक्शन 09:00 से 11:00 बजे तक किया जायेगा

 

गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी


गुना : गुरूवार, अप्रैल 24, 2025
प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा आज स्वच्छता टीम की बैठक ली गई। इस दौरान शहर के वार्डों में वार्ड प्रभारी मैट/ दरोगा उपस्थित हुए उन्होंने सभी मेट/ दरोगाओं का परिचय प्राप्त करने के पश्चात कहा कि आज की प्रातः कालीन भ्रमण के दौरान मैट/ दरोगा तो दिखाई दिए लेकिन सफाई कर्मचारी काम करते हुए नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि आप लोग तो मेहनत कर रहे हैं लेकिन आपकी मेहनत दिख नहीं रही है। सभी मैट/ दरोगाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रातः कालीन सफाई के दौरान मेरे पास सभी कर्मचारियों की सूची रहेगी और आपके पास हाजिरी रजिस्टर एवं हाजिरी चेक करने के बाद, फिर सभी कर्मचारी की हाजिरी एवं कार्य देखा जाएगा। पहले उन्होंने सफाई प्रभारियों की समस्याओं एवं सुझावों से उनके विचार जाने।
प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री खत्री ने सभी कर्मचारियों का आव्हान करते हुए कहा कि हम एक महीने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाएंगे, जिसमें शहर के सभी प्रमुख मार्गो, डिवाइडर्स आदि की सफाई पूरी तरह कराई जाएगी, जिससे आपको आगे सफाई करने में समस्या नहीं होगी। क्योंकि एक बार पूरी तरह सफाई होने के पश्चात आगे सफाई कार्य करने में आपको आसानी होगी। अभियान में 50 कर्मचारियों की टीम बनाई जाएगी जो एक माह तक शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई करेंगे, इसके अतिरिक्त रात्रि कालीन सफाई भी प्रारंभ की जाएगी जिसमें 20 कर्मचारी लगाए जाएंगे, जो कमर्शियल क्षेत्र में नियमित सफाई करेंगे। इसकी निगरानी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के मैट/दरोगा प्रतिदिन करेंगे। उन्होंने बताया कि महिला कर्मचारियों को सुबह व दोपहर की सफाई व्यवस्था में नियमित रूप से उपस्थित रहना होगा, इसके लिए एक नगर पालिका कर्मचारियों की एक मॉनिटरिंग टीम भी रहेगी जो मैट/ दरोगा से समन्वय बनाकर सफाई व्यवस्था पर निगरानी करेंगे।
डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन प्रातः 06:00 बजे से तथा बाजार क्षेत्र में पुन: कचरा कलेक्शन 09:00 से 11:00 बजे तक किया जायेगा
कचरा गाड़ी प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन जाएगी एवं मैट/ दरोगा से समन्वय बनाकर वार्डों की गलियों में निकलने वाला कचरा कचरा गाड़ी में ही डलवाए जाने की कार्रवाई की जाएगी।इसके लिए मैट/ दरोगा को जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री खत्री ने बताया कि भविष्य में कर्मचारी अपने काम के बदले में अस्थाई रूप से कर्मचारी नहीं रख सकेंगे, जो कर्मचारी नगर पालिका से सैलरी ले रहे हैं वही मैदान में सफाई करते दिखेंगे, ऐसा नहीं होने पर संबंधित मैट/ दरोगा की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि इंदौर जैसा शहर बनाने में कोई बड़ा कार्य नहीं है, आप सभी को एवं नगर पालिका की आईईसी टीम सिद्धिविनायक मिलकर सभी नागरिकों को मोटिवेट करें,जिससे वह कचरा सड़कों पर गलियों में नहीं फेंके, कचरा गाड़ी में ही फेंकेंगे और दूसरे लोगों को टोकना शुरू करेंगे तो सफाई स्वत: ही दिखने लगेगी और हमारा शहर भी इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ और सुंदर होगा।
उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि आप शहर के मूल निवासी हो। आपको शहर में ही रहना है, आपके बच्चे और आने आगे आने वाली पीढ़ी गुना में ही रहेगी तो आप सभी का दायित्व बनता है कि आप शहर को स्वच्छ और साफ रखें एवं नागरिकों को जागरूक करें।यदि आप अच्छा करेंगे तो आपको आगे कार्य करने में आसानी होगी।
बैठक के दौरान सहायक परियोजना अधिकारी तेजसिंह यादव, सहायक यंत्री शैलेंद्र अवास्या, उप यंत्री सुनील कुमार जैन, नितिन चंदेलआदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!