Advertisement

वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के लिए भाजपा बीकानेर देहात ने गठित की जिला कमेटी, कुम्भाराम सिद्ध बने जिला सयोंजक

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात द्वारा वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के जिला संयोजक के रूप में कुम्भाराम सिद्ध को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सह संयोजक के रूप में महेश मूंड, मोहम्मद फैयाज हुसैन और भोजराज मेघवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टीम केंद्र सरकार द्वारा वक्फ संपत्तियों से जुड़े संशोधन को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से जन जागरण अभियान चलाएगी। उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे पर आज जयपुर में एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया,जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,राजस्थान भाजपा के संगठन प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल,राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी,वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़,भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर,अभियान के प्रदेश संयोजक कैलाश चौधरी,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हम्मीद खां मेवाती, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी,राज्य मंत्री मदन दिलावर, जोगाराम पटेल और प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!