Advertisement

महराजगंज-अमन मणि त्रिपाठी ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

http://satyarath.com/

अमन मणि त्रिपाठी ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

 

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के सुपुत्र,नौतनवा विधानसभा के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी अब कांग्रेस के हो गए।श्री त्रिपाठी दिल्ली पहुंच कर राष्ट्रीय महासचिव एवं यू.पी.कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया।

आपको बताते चलें कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में,अमन मणि त्रिपाठी निर्दल चुनाव लड़ कर विधायक बने थे।
जो बाहुबली एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के सुपुत्र हैं।
यह जानकारी कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयर मैन डॉक्टर सी. पी.राय ने दिया।
अमन मणि त्रिपाठी के कांग्रेस के साथ आने से महराजगंज की राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ गई है। INDI गठबंधन पार्टी में महराजगंज लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है।जिससे जहां यह कयास लगाए जा रहे हैं,की अमर मणि त्रिपाठी के सुपुत्र नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक,अमन मणि त्रिपाठी महराजगंज से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है।वहीं ऐसा होना तो भविष्य का विषय जरूर है, लेकिन उम्मीद भी पूरी है।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541.

महराजगंज 

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!