Advertisement

आपने अच्छी तैयारी की है, और अब अपना ज्ञान दिखाने का समय आ गया है। परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ शामिल हों:पूनम राणा

आपने अच्छी तैयारी की है, और अब अपना ज्ञान दिखाने का समय आ गया है। परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ शामिल हों:पूनम राणा”

पारुल राठौर
ज्वालापुर, हरिद्वार

हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित ज्वालापुर गर्ल्स इंटर कॉलेज में बारहवीं की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के आशीर्वाद से हुई, जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम को यादगार बनाते हुए छात्राओं ने अपने स्कूली जीवन के संस्मरण साझा किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बारहवीं के छात्रों ने गीतों की पैरोडी प्रस्तुत की, जबकि दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। ग्यारहवीं की छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से स्कूली जीवन की रोचक घटनाओं को प्रस्तुत किया।


समारोह के समापन पर प्रधानाचार्य पूनम राणा ने विद्यार्थियों को सफलता का आशीर्वाद देते हुए स्कूल के मूल्यों का पालन करते हुए जीवन में कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। यह विदाई समारोह छात्राओं के लिए एक यादगार अनुभव बना, जहां उन्होंने अपने शिक्षकों और साथियों के साथ बिताए पलों को संजोने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!