रिपोर्ट ललित नामदेव जिला ललितपुर
जगह बानपुर
श्रद्धा भाव के साथ मनाया महाशिवरात्रि का पर्व
धूमधाम से निकली बाबा भोलेनाथ की बारात
ललितपुर/बानपुर। कस्बा में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही श्राद्घाभाव के साथ मनाया जाता है । महाशिवरात्रि का पर्व हर वर्ष फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के ही दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था।कस्बे के शिवालयों एवं विभिन्न मंदिरों में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया।
इस अवसर पर प्रात: काल से ही मंदिरों और देवालयों में भक्तों की भीड़ एकत्र होने लगी। शिव भक्तों ने पंचामृत,दूध,गंगाजल,देसी घी, गन्ने का रस,सुगंधित तेल,शहद, धतूरा,बेल पत्र से भोलेनाथ का अभिषेक कर सुखमय जीवन की कामना की।
शाम को देवी माता के मंदिर से विमान मे सवार कर भोले नाथ को भक्त अपने कंधे पर लेकर चल रहे थे । भोले नाथ की बारात प्रारंभ हुई जो खेरापति मन्दिर,जैन मन्दिर खटिकयाना मुहल्ला,महरौनी रोड़,महाराजा मर्दन सिंह चौराहा,बजरंगढ़ मंदिर मुख्य बाजार,गांधी चौराहा,किले का मैदान होते हुए देवी माता मंदिर पर शोभायात्रा संपन्न हुई भक्तो ने अपने अपने द्वार पर विमान मे सवार भगवान शिव की पूजा अर्चना कि।
भक्त ढोल, नगाड़े की थाप पर नाचते-गाते मग्न दिखे।भोले नाथ की बारात पुनः देवी मंदिर पहुंची जहाँ माता पार्वती व भोले नाथ की वैवाहिक रस्मे रीति रिवाज से संपन्न हुई।शोभायात्रा मे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहें
।बानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन दुरुस्त नजर आया।
सत्यार्थ न्यूज से ललित नामदेव की रिपोर्ट















Leave a Reply