सत शर्मा जी फिर से जम्मू कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष बने
जम्मू 24 जनवरी (राजेश) आज जम्मू कश्मीर में भाजपा कार्यालय में हुए चुनाव में सत शर्मा जी फिर से प्रदेश अध्यक्ष बन गए है। सत शर्मा जी भाजपा के बड़े कद के नेता है। ईमानदार मिलनसार साफ दिल के इंसान हैं। वह जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं और पूर्व एमएलए भी है। लोगों की समस्याओं को बड़ी गंभीरता से लेते हैं और उनको हल करने का प्रयत्न करते हैं।

सबको साथ लेकर चलते हैं सबका साथ सबका विकास की रणनीति पर काम करते हैं। जम्मू कश्मीर की जनता के दिल में उनके प्रति बहुत ही आदर सम्मान है और हमेशा बना रहेगा उनके कार्य को देखते हुए। जनता को उनसे बड़ी आशा है और हमें उम्मीद है कि वह जनता की आशा पर खरा उतरेंगे। भाजपा हाई कमान ने बहुत ही अच्छा फैसला लिया है। चुनाव के द्वारा फिर से सत शर्मा जी को जम्मू कश्मीर का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सत्यार्थ न्यूज़ की तरफ से सत शर्मा जी को शुभकामनाएं। जय हिंद।
रिपोर्टर, राजेश कुमार शर्मा


















Leave a Reply