सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- (सवांददाता ब्युरो चीफ)
श्रीडूंगरगढ़ रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें श्रीडूंगरगढ़ भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष के पद पर एडवोकेट राधेश्याम दर्जी के नाम की घोषणा की गई है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वहीं आज दर्जी के नाम की घोषणा के बाद उन्हें अध्यक्ष बनने की बधाइयो का दौर शुरू हो गया है। दर्जी को सम्मानित करने के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीरप्रसाद अड़ावलिया, हेमराज भादानी, फतेहसिंह जांगिड़, पवन इन्दौरिया, महेश राजोतिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दर्जी को फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
दर्जी ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।




















Leave a Reply