Advertisement

चाय-पराठा का Combination नहीं है बेस्ट- ब्रेकफास्ट में छोड़ दें खाना- नुकसान जानकर हो जाएंगे हैरान

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- (मीडिया प्रभारी मनोज)

कई लोगों की आदत होती है कि वह सुबह नाश्ते में केवल चाय और पराठा ही खाते हैं। लेकिन यह कंबिनेशन बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। चाय और पराठे का कंबिनेशन वजन बढ़ने का कारण बन सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए कोशिश करें कि आप इस कंबिनेशन से परहेज कर लें। ये आपकी सेहत के लिए घातक है।

HighLights

1.चाय और पराठे का सेवन बहुत ज्यादा न करें

2.बहुत ज्यादा तेल में तले पराठे न खाएं

3.सुबह ब्रेकफास्ट में फल खाएं

चाय और पराठे का कंबिनेशन कई लोगों को पसंद होता है। लेकिन यह कंबिनेशन सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। कई लोगों को सुबह नाश्ते में चाय पराठा खाना बहुत पसंद होता है। उन्हें इसके अलावा नाश्ते में कुछ और चाहिए ही नहीं होता है। लेकिन ये कंबिनेशन बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इससे आपकी सेहत को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है।

कार्बोहाइड्रेट और कैफीन का अधिक सेवन

चाय और पराठे में कार्बोहाइड्रेट और कैफीन की मात्रा अधिक होती है,जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। जब यह आपके पेट में जाता है तो यह आपकी सेहत को काफी नुकसान करता है। कैफीन आपके लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। कैफीन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने वाले नींद की भी समस्या से जूझते रहते हैं।

वजन बढ़ने की समस्या

चाय और पराठे का कंबिनेशन वजन बढ़ने का कारण बन सकता है, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। जो लोग रेगुलर मोड पर चाय और पराठे का सेवन करते हैं ऐसे लोगों को वजन की समस्या से काफी जूझना पड़ता है। क्याेंकि पराठा आपके वजन बढ़ाने का काम करता है।

पाचन समस्याओं को बढ़ाता है

बहुत ज्यादा चाय और पराठे का सेवन आपके पेट के लिए जरा भी मुफीद नहीं है। आपको डाइजेस्टिव प्रॉब्लम होने लगती है। चाय और पराठे का कंबिनेशन पाचन समस्याएं पैदा कर सकता है। लगातार इसका सेवन करने से आपको एसिडिटी,गैस,और पेट दर्द की शिकायत होने लगती है।

दांतों और हड्डियों की समस्याएं

चाय और पराठे का कंबिनेशन दांतों और हड्डियों के लिए काफी घातक है। यह आपके शरीर में समस्याएं पैदा कर सकता है। लगातार सेवन करने से दांतों का क्षय और हड्डियों की कमजोरी होने लगती है। इसके साथ ही चाय और पराठे का कंबिनेशन शरीर में पानी की कमी पैदा कर सकता है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।इन नुकसानों से बचने के लिए,यह सलाह दी जाती है कि चाय और पराठा एक साथ कम खाया जाए। इसके बजाय सेहतमंद विकल्प चुने जाएं।

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!