Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा खोए बच्चों को सकुशल बरामद कर परिवारजन के सुपुर्द किया गया।

केशव गुप्ता की रिपोर्ट बदायूं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा खोए बच्चों को सकुशल बरामद कर परिवारजन के सुपुर्द किया गया।

आज दिनांक 16-01-2025 को एक बच्ची उमरा पुत्री शारिक निवासी घासमंडी मुरादाबाद जो शाम के समय अपनी नानी हसीन पत्नी अब्दुल गफूर निवासी मोहल्ला सोथा थाना कोतवाली बदायूं से कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बाजार में बिछड़ गई थी और बाजार में रोते हुए अपने परिजनों को तलाश करते हुए घूम रही थी। उक्त बच्ची को थाना कोतवाली पुलिस उ0नि0 नितिन शर्मा पुलिस बल द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार के निर्देशन में अथक प्रयास कर कम समय में बच्ची के परिजनों ,बच्ची की नानी श्रीमती हसीन और मामा शाहिद को तलाश कर सकुशल सुपुर्द कर रवाना किया गया।
आज दिनांक 16-01-2025 को समय करीब शाम 5:00 बजे थाना कोतवाली पर सूचना मिली कि एक बच्चा जिसका नाम मोहम्मद अरीब पुत्र श्री मेहरुद्दीन निवासी कबूलपुरा गोटिया थाना कोतवाली जनपद बदायूं जोकि घर से दुकान से कुछ सामान लाने के लिए गया था फिर वापस नहीं आया। स्थानीय पुलिस द्वारा कम समय में उक्त बच्चे को काफी मशक्कत के बाद खोज कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!