Advertisement

श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का पूजन 22 मार्च को और उद्घाटन 29 मार्च को होगा

रिपोर्ट – जाज़िब उमर
जनपद – मैनपुरी
मोबाइल – 9870911341

श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का पूजन 22 मार्च को और उद्घाटन 29 मार्च को होगा

मैनपुरी 16 जनवरी, 2025- श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का पूजन 22 मार्च को शीतला देवी मंदिर पर पूजन एवं हवन के साथ वैदिक रीति-रिवाज से होगा, प्रदर्शनी, मेले का उद्घाटन 29 मार्च को होगा एवं प्रदर्शनी का समापन 21 अपै्रल को होगा, इस अवधि में देवी जागरण, संगीत संध्या, भंजन संध्या, पत्रकार सम्मेलन, शाम-ए-गजल, राष्ट्रीय एकता सम्मेलन, विराट दंगल, स्थानीय बच्चों के कार्यक्रम, कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, महिला एवं मातृ शिशु कल्याण कार्यक्रम, विधि सम्मेलन, पंच सम्मेलन, एक शाम राष्ट्र के नाम, एक शाम कन्हैया के नाम आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। अध्यक्ष प्रदर्शनी, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी की वृहद सभा की बैठक में सर्वसम्मति से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संयोजकों का चयन किया साथ ही लॉटरी के माध्यम से कार्यकारिणी के 07 सदस्यों का चयन भी किया। शतचण्डी महायज्ञ एवं देवी पूजन हेतु सुरेश चन्द्र वंसल वीनू, उद्घाटन के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु डा. राकेश गुप्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राष्ट्रीय एकता सम्मेलन एवं महाराजा तेज सिंह के जीवन पर आधारित कार्यक्रम हेतु अजय किशोर सक्सैना, स्थानीय प्रतिभा दिवस हेतु राघव पचौरी, कवि सम्मेलन एवं मुशायरा हेतु आलोक गुप्ता, पंच सम्मेलन हेतु सुमित चौहान, लोकगीत एवं लोक नृत्य हेतु आशुतोष तिवारी, स्काउट एवं गाइड सम्मेलन हेतु जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, कबड्डी हेतु प्रदीप चौहान, महिला सम्मेलन एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम हेतु नीरू बाला जैन, विराट दंगल हेतु श्रीकृष्ण यादव पहलवान, पत्रकार सम्मेलन हेतु आशीष धूसिया, शाम-ऐ-गजल हेतु शम्शुद्दीन वारसी, कब्बाली हेतु शादाब मंसूरी, श्रीदेवी जागरण हेतु के.के. मिश्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु सुमन चौहान, संगीत सम्मेलन हेतु आलोक दीक्षित, स्थानीय बच्चों के कार्यक्रम हेतु रॉबिन तिवारी, सिविल पेंशनर्स सम्मेलन हेतु आर.सी. पाण्डेय, भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन हेतु सैनिक कल्याण अधिकारी को संयोजक चुना गया।
भजन संध्या हेतु घनश्याम दास गुप्ता, एक शाम राष्ट्र के नाम हेतु एस. साराबाई, विधि सम्मेलन हेतु संजीत गौड एड. एक शाम कन्हैया के नाम हेतु राहुल दुबे, योग शिविर हेतु डा. चन्द्रमोहन, लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन हेतु डा. सुमंत गुप्ता एवं आतिशबाजी हेतु हेमंत चांदना, मुजम्मिल मिर्जा, स्मारिका विमोचन हेतु प्रशांत मिश्रा को सर्वसम्मति से संयोजक चुना गया। जिलाधिकारी ने लॉटरी के माध्यम से कार्यकारिणी के 07 सदस्यों का चयन मुख्य विकास अधिकारी से पर्ची उठवाकर किया, जिसमें आराधना गुप्ता, गजेन्द्र सिंह चौहान, अरूण कुमार पाण्डेय, अतुल सक्सैना, उमा शंकर शुक्ला, अशोक अग्रवाल, अनुराग पाण्डेय कार्यकारिणी के सदस्य चुने गये।
जिलाधिकारी ने संयोजकों से कहा कि यह मेला स्थानीय कला और संस्कृति के संरक्षण एवं स्थानीय कलाकारों को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। प्रदर्शनी अवधि में कादंबरी रंगमंच पर स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर मिले, स्थानीय विद्याओं का प्रदर्शन हो ताकि लोगों को अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने संयोजकों से कहा कि वह प्रदर्शनी की गरिमा के अनुसार कार्यक्रम कराएं, ताकि लोगों का स्वस्थ मनोरंजन हो सके।
इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजकों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास, उप जिलाधिकारी सदर, सचिव प्रदर्शनी अभिषेक कुमार, उप जिलाधिकारी भोगांव, किशनी, कुरावली संध्या शर्मा, गोपाल शर्मा, राम नारायण, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के अलावा पूर्व विधायक अशोक चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन नाजिर रोहित दुबे ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!