सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- मीडिया प्रभारी
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की देवनारायण कॉलोनी स्थित ओम योग सेवा संस्था के निदेशक राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त योगगुरू ओम प्रकाश कालवा ने जानकारी देते हुए बताया। पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्यक्रम प्रभारी संजय सर पी एंड पी संस्था दिल्ली की ओर से इंटरनैशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए 26 जनवरी 2025 रविवार को आयोजन देशभर में किया जायेगा। कालवा ने बताया श्री डूंगरगढ़ कस्बे से पर्यावरण प्रेमी 21 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। यह रिकॉर्ड कस्बे की ओम योग सेवा संस्था व श्री प्रभा योग एंड फिटनेस सेंटर के अधीन बनेंगे। आयोजक समिति में मुख्य प्रभारी राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त योगगुरू ओम प्रकाश कालवा व उनकी सहयोगी टीम फिटनेस एक्सपर्ट मनीष कुमार धामा, योगाचार्य दामोदर बोहरा, योगाचार्य राकेश कुमार पडिहार रहेगें। प्रभारी ओम कालवा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया 26 जनवरी 2025 गणतंत्रता दिवस रविवार दोपहर एक बजे पर्यावरण संरक्षण हेतु रिकॉर्ड बुक के लिए राष्ट्रव्यापी साइकिल रैली पुलिस थाना श्री डूंगरगढ़ से भैरूंजी मन्दिर तोलियासर और वहां से वापस पुलिस थाना श्री डूंगरगढ़ पर रैली का समापन किया जायेगा। 21 किलोमीटर की रैली होगी। इस रैली में शामिल होने वाले सभी 21 पर्यावरण प्रेमी प्रतिभागियों का नाम इंटरनेशन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जायेगा और रिकॉर्ड बुक की ओर से प्रमाण पत्र व पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। कालवा ने बताया कार्यक्रम की व्यवस्था आर्थिक सौजन्य भूतपूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत द्वारा रहेगी। छोटे से कस्बे में ऐसे भव्य आयोजन के लिए सामाजिक कार्यकर्ता गजानंद बोहरा व तुलसी सेवा संस्थान की योगा टीम ने ओम कालवा की पुरी टीम को बधाई दी




















Leave a Reply