महराजगंज
शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”
बुर्का पहन कर पति को रेस्टोरेंट में पकड़ी पत्नी, घसीटते हुए ले गई विकास भवन

☞ महराजगंज विकास भवन में लिपिक है आरोपी पति
☞ विकास भवन में हाई प्रोफाइल ड्रामा देख जुट गई भीड़
☞ हाई प्रोफाइल ड्रामे को देख अधिकारी ने लिपिक को दिया छुट्टी
☞ अधिकारी बोले, पारिवारिक विवाद सुलझा कर आना होगा कार्यालय
अपने पति के हरकतों से तंग आकर पत्नी, अपने पति को बेनकाब करने के लिए बुर्का पहन कर पति का पीछा करना शुरू कर दिया।
कुछ देर बाद पति को शहर के एक रेस्टोरेंट में, दो महिलाओं के साथ बैठा देख पत्नी भड़क उठी,
….और लगी वीडियो क्लिप बनाने।
पति का गिरेबान यानी कि पति का कॉलर पकड़, घसीटते हुए उसके कार्यस्थल यानी कि महराजगंज विकास भवन कार्यालय पहुंची।
पति महराजगंज विकास भवन के एक कार्यालय में लिपिक है।
कार्यालय में हाई प्रोफाइल ड्रामा होता देख अधिकारी ने, लिपिक पति को छुट्टी देकर घर भेज दिया। और सख्त हिदायत दिया कि – पारिवारिक विवाद सुलझा कर ही कार्यालय आना होगा।
लिपिक पति गोरखपुर जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है।
महिला के आरोप मुताबिक – उसके छोटे – छोटे बच्चे हैं,बच्चों की परवरिश और गृहस्थी चलाने में लिपिक पति कोई सहयोग नहीं करता है।
पीड़ित महिला के मुताबिक लिपिक पति, गैर महिलाओं के चक्कर में रहता है,और सारी जमा – पूंजी और कमाई घर से बाहर मौज – मस्ती में उड़ाता है।
जिससे घर में अंतर्कलह और आर्थिक संकट बनी रहती है।लेकिन बेवफ़ा पति, अपनी पत्नी के सारे आरोपों को एक सिरे से खारिज करता रहा…
लिपिक पति के मुताबिक – वह अपने कार्यालय के काम में ही व्यस्त रहता है,कार्यालय में काम का इतना लोड है कि वह उसी में परेशान रहता है।
लेकिन बुधवार को पति के गतिविधियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए, हिंदू महिला बुर्का पहन कर पति के पीछे – पीछे महराजगंज कार्यालय तक पहुंच गई। और बेवफा लिपिक पति को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।
बुधवार की दोपहर करीब 11 बजे लिपिक शहर के एक रेस्टोरेंट में दाखिल हुआ,जहां दो महिलाएं एक टेबल के सामने बैठी थीं।पति भी उन महिलाओं के साथ बैठ कर गप्पे उड़ाने लगा।
इतने में बुर्का पहने महिला रेस्टोरेंट में आई,और जैसे ही अपने पति के सामने बुर्का उठाई की,लिपिक पति की सिट्टी – पिट्टी गुम हो गई।
लिपिक की पत्नी को वीडियो बनाती देख दोनों महिलाएं, वहां से उठ कर यह कहते हुए जाने लगीं कि – पति – पत्नी के विवाद में हम लोगों को न घसीटा जाए।
खैर मामला हाई प्रोफाइल ड्रामे को देख अधिकारी ने लिपिक को सख्त हिदायत दे कर,घर भेज दिया।














Leave a Reply