केशव गुप्ता की रिपोर्ट
एकता_का_महाकुम्भ सनातन_गर्व_महाकुम्भ_पर्व
रोडवेज बस स्टैंड से महाकुंभ मेला प्रयागराज के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आज दिनांक-15-01-2025 को सदर विधायक बदायूँ श्री महेश चन्द्र गुप्ता व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा रोडवेज बस स्टैंड से महाकुंभ मेला प्रयागराज के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के प्रारम्भ होने से महाकुम्भ 2025 में जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए इन बसों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यह कदम श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और यात्रा में सुविधा प्रदान करेगा। उक्त कार्यक्रम में आरएम रोडवेज व जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मय फोर्स के मौजूद रहे।
सदर विधायक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा भीड़-भाड़ वाले व्यस्तम स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजनमानस से सुरक्षा के दृष्टिगत संवाद किया गया।\
आज दिनांक 15-01-2025 को सदर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मय पुलिस बल के साथ शहर के रोडवेज़ बस स्टैंड ,पुलिस लाइन चौराहा एवं भीड़-भाड़ वाले व्यस्तम स्थानों पर पैदल गश्त की गयी व आमजनमानस से सुरक्षा के दृष्टिगत संवाद किया गया। उनकी समस्याओ को सुना गया एवं सुरक्षा का एहसास कराया व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को संयुक्त रुप से लगातार शहर में फुट पेट्रोलिग/निगरानी करने एवं पुलिस की संक्रियता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।














Leave a Reply