Advertisement

बीकानेर-कल होगा तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित सात दिवसीय कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग CPS कार्यशाला का दीक्षांत समारोह

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ युवक परिषद द्वारा 6 जनवरी से 12 जनवरी सात दिवसीय सीपीएस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के संयोजक प्रदीप पुगलिया ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी तेरापंथ युवक परिषद द्वारा कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग की इस कार्यशाला का आयोजन 6 जनवरी से 12 जनवरी 2025 को तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में किया गया है। इस कार्यशाला में 30 संभागीयों ने भाग लिया है, जिनका कल दीक्षांत समारोह होगा और ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। मंत्री अमित बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया की दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता आभातेयुप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमान अमित जी सेठिया करेंगे और कार्यक्रम में आभतेययुप परिवार और श्रीडूंगरगढ़ के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी। अध्यक्ष मनीष नौलखा ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन विभिन्न दानदाताओं एवं ऊर्जावान तेयुप की टीम द्वारा किया गया है। जिससे व्यक्ति आत्मविश्वास और भरपूर ऊर्जा के साथ मंच पर बोलने का साहस कर सकता है,और अपने व्यक्तित्व में निखार ला सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!