Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में मजबूत होगी स्वास्थ्य सेवाएं, मिला स्टाफ,विधायक सारस्वत के प्रयासों से अस्पताल और ट्रोमा सेंटर को मिले 35 नर्सिंग आफिसर

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में अब नर्सिग अधिकारियों के समस्त पदों पर नियुक्ति मिल गई है। विधायक सारस्वत ने बताया कि उपजिला अस्पताल तथा ट्रोमा सेंटर हेतु 35 नए नर्सिंग ऑफिसर्स की नियुक्ति दी गई है। रिक्त पदों पर स्टॉफ मिलने से श्रीडूंगरवासियों को अब उपजिला अस्पताल में गुणवत्तापरक चिकित्सा सेवाएं मिल सकेगी।सारस्वत ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में यह नियुक्तियां दी गई है। उपजिला अस्पताल को यह सौगात मिलने पर विधायक सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं गजेंद्रसिंह खींवसर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल,ट्रॉमा सेंटर सहित शहरी पीएचसी में स्टाफ की नियुक्ति के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे। राज्य सरकार से उपजिला अस्पताल के रिक्त पदों को भरने की मांग की गई थी। इस पर राज्य सरकार द्वारा ये नियुक्ति जारी की गई है। 35 नर्सिंग कार्मिकों के उपलब्ध होने से कस्बेवासियों व सहित आस -पास के ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेगी सारस्वत ने बताया कि उपजिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी उन्होंने कहा कि उपजिला अस्पताल के उन्न्यन के अनवरत प्रयास किए जाएंगे। अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरवाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही आवश्यकता के अनुसार नए उपकरण लगावाने के माध्यम से भी चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में निर्माण कार्य भी शीघ्र पूर्ण करवाया जाएगा। अस्पताल प्रभारी डॉ एस के बिहाणी ने बताया कि समस्त नव नियुक्त कार्मिक शनिवार तक ज्वाइन करेंगे। स्टाफ नियुक्ति से विभिन्न चिकित्सा यूनिट को चलाने में आसानी होगी, साथ ही चिकित्सा सेवाओं की गुणवता में भी बढ़ोतरी हो सकेगी। डॉ बिहानी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में इतने स्टॉफ एक साथ पहली बार लगे है इसका पूरा श्रेय विधायक ताराचंद सारस्वत को जाता है। क्षेत्र वासियों ने चिकित्सा व्यवस्था में इतनी भर्ती एक साथ होने के बाद विधायक सारस्वत को बधाई देने के साथ-साथ क्षेत्र सारस्वत को एक अच्छा जन सेवक एवं जन नेता बताया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!