सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ ग्राम पंचायत मोमासर में देश की सेवा में योगदान दे रहे बीएसएफ, सीआईएसएफ,राजस्थान पुलिस और एयरफोर्स के होनहार नौजवानों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन देश के प्रति समर्पित इन युवाओं को सम्मानित करने और अन्य नौजवानों को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया। उपसरपंच जुगराज संचेती ने इस अवसर पर कहा कि देश की सेवा में लगे युवाओं का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। इससे न केवल उनके हौसले बुलंद होते हैं, बल्कि गांव के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है। गांव के बाबूलाल गर्ग ने बताया कि सम्मानित किए गए नौजवानों में धर्मपाल बेरा पुत्र मानक चंद बेरा(बीएसएफ)बनवारी लाल पुत्र खेताराम,(बीएसएफ)बजरंग लाल मोरवाल पुत्र श्रवण कुमार,(बीएसएफ)श्यामलाल बेरा पुत्र श्रवणराम (सीआईएसएफ)अमित शर्मा पुत्र रामावतार शर्मा (सीआईएसएफ)बाबूलाल प्रजापत पुत्र रामलाल(सीआईएसएफ) अनिल शर्मा पुत्र रामावतार शर्मा(सीआईएसएफ)जयश्री शर्मा पुत्र सूजन शर्मा(सीआईएसएफ)प्रभुराम पुत्र गोपीराम गोदारा (राजस्थान पुलिस) और रामप्रताप पुत्र मोटाराम गोदारा (एयरफोर्स) शामिल थे। इन सभी युवाओं का ग्राम पंचायत द्वारा माल्यार्पण कर और सम्मान पत्र भेंट कर स्वागत किया गया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए समारोह का समापन किया गया इस अवसर पर उपसरपंच जुगराज संचेती,गोपाल गोदारा,समेरा राम प्रजापत,मुनीराम सारण गोरी शंकर खटीक,भंवरलाल साहू,भागुराम प्रजापत,हरि चोटिया मनफूल गोदारा,नानू नाई,आशाराम,सुखराम गोदारा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम देश सेवा में समर्पित युवाओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने की प्रेरणा का प्रतीक बना।






















Leave a Reply