Advertisement

कम्बल वितरण के लिए शिक्षास्थली फाउंडेशन ने किया लोगो से आह्वान

कम्बल वितरण के लिए शिक्षास्थली फाउंडेशन ने किया लोगो से आह्वान
भीषण सर्दी में समाजसेवी संघटन

संवाददाता पंकज कुमार शुक्ला
बहराइच

शिक्षास्थली फाउंडेशन आजकल बहादुआ ताहर में गरीबों की ठंड मिटा रहे हैं। दो महीने के दरमियान यहां 100 से अधिक कंबलों का वितरण समाजसेवियों ने किया है। साथ ही गरम वस्त्र भी गरीबों जरूरतमंदों को बांटे गए हैं। यह काम शहर से लेकर गांवों तक चल रहा है।

समाजसेवी युवक अनूप जैन ने जनवरी के महीने में शहर में रेलवे स्टेशन समेत सड़क किनारे पड़े रहने वाले गरीबों को कंबल बांटे हैं। उन्होंने करीब 150 कंबलों का दान किया है। वहीं समाजसेवी संगठन पहल परिवार ने जनवरी के महीने में खुमानी का पुरा गांव पहुंचकर वहां जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल समेत गरम वस्त्र भी वितरित किए। यहां 100 से अधिक ग्रामीणों को कंबल बांटे। इसके अलावा शिक्षास्थली फाउंडेशन ने जनवरी के महीने में जरूरतमंद गरीबों को कंबलों का वितरण किया है। इस संगठन ने 200 से अधिक कंबल बांटे हैं।

महिलामंच ने टोपे बांटे

शिक्षास्थली महिला मंच ने जनवरी माह में सर्दी के बीच मंदबुद्धि बच्चों के आश्रम में जाकर वहां बच्चों को गरम टोपे बच्चों को बांटे। साथ ही उन्हें ठंड की खास गरम मिठाई गजक फल-टॉफी भी खिलाए।

कंबल वितरित किए हैं

ठंड में गरीब को गरम वस्त्र मिल जाए तो मानो जिंदगी मिलती है। इसलिए हमारे संगठन पहल परिवार ने खुमानी का पुरा गांव में गरम वस्त्र कंबल वितरित किए हैंl

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!