गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरो चीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर,उत्तर प्रदेश
”
वैक्यूम पंप सॉफ्ट टूटने से चीनी मिल ठप”

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
द्वारिकागंज (सुलतानपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना किसानों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार सुबह दस बजे वैक्यूम पंप का शाफ्ट टूट जाने से चीनी मिल ठप हो गई। इससे गन्ना यार्ड में ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की लंबी कतारें लग गई हैं।
मंगलवार सुबह करीब दस बजे चीनी मिल में अचानक वैक्यूम पंप की सॉफ्ट टूट गई। जानकारी मिलते ही चीफ इंजीनियर विवेक सिंह यादव पहुंचे और चीनी मिल को बंद करवा दिया। प्रधान प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। सूचना फेडरेशन को देते हुए अफसर नई शाफ्ट मंगवाने में जुट गए। उधर, इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी वैक्यूम पंप से शाफ्ट खोलने की प्रकिया में लगे हुए हैं।
प्रधान प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एक शाफ्ट रसड़ा चीनी मिल बलिया व एक शाफ्ट संपूर्णानगर चीनी मिल लखीमपुर खीरी से मंगाया गया है। शाफ्ट के पहुंचते उसको लगाकर चीनी मिल को चालू कर दिया जाएगा। नई शाफ्ट उपलब्ध होते ही पुराने को बदल दिया जाएगा।
“मुश्किलों की लंबी फेहरिस्त”
द्वारिकागंज (सुलतानपुर)। आए दिन चीनी मिल में खराबी से गन्ना किसान परेशान हैं। अलाव की व्यवस्था नहीं होने से किसान ठिठुर कर रात बिता रहे हैं। विश्रामगृह में गंदगी का अंबार लगा है। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से किसानों को रात में अपने ट्रैक्टरों की रखवाली भी करनी पड़ती है।
जर्जर कल-पुर्जे दे रहे दगा
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। तीन मार्च 1984 को स्थापित किसान सहकारी चीनी मिल के कल-पुर्जे जर्जर हो गए हैं। मरम्मत के नाम पर मिलने वाले करोड़ों रुपये का सही उपयोग नहीं होने से चीनी मिल में खराबी की समस्या लगातार बनी रहती है।
















Leave a Reply