Advertisement

नवनियुक्त प्रमुख सचिव ने एक्सप्रेसवे व डिफेंस कारिडोर की प्रगति जानने के लिए एक अगल से डैशबोर्ड बनाने का दिया निर्देश

नवनियुक्त प्रमुख सचिव ने एक्सप्रेसवे व डिफेंस कारिडोर की प्रगति जानने के लिए एक अगल से डैशबोर्ड बनाने का दिया निर्देश

औद्योगिक विकास विभाग के नए प्रमुख सचिव IAS अलोक कुमार एवं IAS श्रीहरि प्रताप शाही ACEO यूपीडा UPEIDA मुख्यालय में परियोजनाओं के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक सत्यार्थ ब्यूरो लखनऊ सुनील जोशी की रिपोर्ट दिनांक 06 जनवरी 2025

लखनऊ। औद्योगिक विकास विभाग के नवनियुक्त प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने एक्सप्रेसवे व डिफेंस कारिडोर की प्रगति जानने के लिए एक अगल से डैशबोर्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यूपीडा की योजनाओं में निजी निवेश बढ़ाने के लिए पहले वहां विकास कार्य तेजी से कराए जाएं। औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव IAS अफसर आलोक कुमार ने सोमवार को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) मुख्यालय में समस्त परियोजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक में दिए निर्देश। बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने यूपीडा की सभी निर्माणाधीन एवं संचालित परियोजनाएं गंगा एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे एवं चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण देते हुए परियोजनाओं के निर्माण से सम्बन्धित अद्यतन स्थिति से अवगत कराया । बैठक में उ0प्र0 डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर के (06 नोड) एवं इंटीग्रेटेड मैन्यूफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक कलस्टर (29 नोड) विकसित किये जाने संबंधी योजनाओं की समीक्षा की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!