Advertisement

वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक में पूर्व सैनिकों ने महाकुंभ के साथ गणतंत्र दिवस भी धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय

वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक में पूर्व सैनिकों ने महाकुंभ के साथ गणतंत्र दिवस भी धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय

प्रयागराज संवाददाता
इरफान खान

प्रयागराज – वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज की बैठक तपोवन पार्क न्यू कैंट प्रयागराज में हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व सूबेदार ईश्वर चंद तिवारी तथा संचालन पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल संयोजन जी यादव,मंसूर हसन ने किया। इस अवसर पर श्याम सुंदर सिंह पटेल ने बैठक के एजेंडा की जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन है हम सभी पूर्व सैनिक महाकुंभ में अपनी सेवाएं देते हुए इसे भव्य स्वच्छ और दिव्य बनाने में सेवा कार्य करें साथ ही 26 जनवरी गणतंत्र दिवस जो हमारा राष्ट्रीय पर्व है उसे भी धूमधाम से मनाने की तैयारी करें जिसका सभी ने समर्थन किया बैठक के दौरान लोगों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक इस देश का गौरवशाली नागरिक है। उसे अपने कर्तव्य और सेवा से महाकुंभ में लोगों की सेवाएं करके गौरवशाली बने साथ ही 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा जो एक राष्ट्रीय पर्व है जिसका सभी ने समर्थन किया। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे ईश्वर चंद तिवारी ने कहा कि प्रयागराज जिस प्रकार से कुंभ और महाकुंभ के लिए पूरे विश्व में विख्यात है उस गौरव गरिमा को बनाए रखने के लिए हम पूर्व सैनिकों को तन मन धन से जुड़कर सेवाएं देना है तथा कुंभ को स्वच्छ दिव्य और डिजिटल कुंभ बनाने में सहयोगी बनना है साथ ही राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को भी हमें धूमधाम से मनाना है उसकी तैयारी के लिए जुट जाए जिसका सभी ने समर्थन किया। बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में ईश्वर चंद्र तिवारी, श्याम सुंदर सिंह पटेल,नरोत्तम त्रिपाठी,मंसूर हसन अजीत कुमार,गौरी शंकर शर्मा, जी यादव, एस पी सिंह,उमेश चंद्र, प्यारेलाल,प्रमोद कुमार सिंह आदि कई लोग शामिल रहे अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन श्याम सुंदर सिंह पटेल ने किया व बैठक संपन्न हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!