Advertisement

चोर के ठिकाने से तीन अदद मोटरसाइकिल और पार्टस बरामद,  हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरो चीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

चोर के ठिकाने से तीन अदद मोटरसाइकिल और पार्टस बरामद,  हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल,”

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:अधिवक्ताओं की मेहनत लायी रंग, चोर के ठिकाने से बरामद हुई 03 अदद मोटर साइकिल

——–
थाना को0नगर पुलिस द्वारा जनपद सुल्तानपुर दिनांक 04.01.2024 को उ0नि0 श्री जगदीश यादव व का0 चन्दन कुमार व का0 श्याम जी चोरी गयी मोटर साईकिल व मुल्जिम की पतारसी सुरागरसी में पर्यावरण चौराहा के पास मामूर थे कि जरिये दूरभाष सूचना मिली कि दीवानी परिसर सुलतानपुर गेट न0 02 के पास कुछ अधिवक्तागण ने एक मोटर साईकिल चोर को पकड रखा है  इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराहियान के दीवानी परिसर गेट न0 2 के पास पहुंचे जहां पर वादी मुकदमा श्री अंकुर पाण्डेय पुत्र आनन्द कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम धनी का पुरवा नानेमऊ थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर अपने साथी मानवेन्द्र शुक्ला पुत्र कृष्ण प्रताप शुक्ला निवासी बरौसा थाना जयसिहपुर जनपद सुलतानपुर अपने साथ एक व्यक्ति ध्रुव कुमार शर्मा पुत्र राम अछैवर शर्मा निवासी ग्राम हयातनगर थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर हाल पता घेर्राऊ मार्केट थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर को पकड रखा था, श्री अंकुर पाण्डेय उपरोक्त द्वारा बताया गया कि सर कल दिनांक 03.01.2025 को  समय 10.00 बजे रोजाना की भांति मैने अपनी मोटर साईकिल यू0पी0 44 ए0डब्लू 1659 सुपर स्पलेण्डर रंग काला दीवानी गेट न0 02 के बाहर खडी की थी,वही से मेरी मोटर साईकिल चोरी हो गयी थी।  जिसके सम्बन्ध में दिनांक 04.01.2025 को थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर में मुकदमा दर्ज करवाया था पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम ध्रुव कुमार शर्मा पुत्र राम अछैवर शर्मा निवासी ग्राम हयातनगर थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर हाल पता लोलेपुर थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 74 वर्ष बताया जामा तलाशी से 160 रूपया व आधार कार्ड न0 5870 8146 8374  भिन्न भिन्न चाभियाँ व दुकान की चाभी बरामद हुई, ध्रुव कुमार शर्मा से पूछताछ की गयी तो बताया गया कि घेराऊ मार्केट लोलेपुर में एक दुकान के किराये पर ले रखी है पकडे गये व्यक्ति ध्रुव कुमार शर्मा उपरोक्त मय हमराहियान पुलिस बल व वादी मुकदमा व उनके साथी को साथ लेकर अभियुक्त के बताये हुए स्थान घेराऊ मार्केट लोलेपुर आया जहां अभियुक्त द्वारा स्वयं आगे आगे चलकर चाभी से दुकान का ताला खोलकर दुकान से तीन अदद मोटर साईकिलें बरामद करायी जिनमें से एक मोटर साईकिल हीरो सुपर स्पलेण्डर वाहन स0 यू0पी0 44 ए0डब्लु 1659 , दूसरी मोटर साईकिल हीरो एच एफ डीलक्स वाहन स0 यू0पी044 बी0एफ0 8847 रंग लाल उक्त वाहन का चेचिस नम्बर MBLHA11ATG9A03422 को जरिये ई-चालान एप से चेक किया गया तो उक्त वाहन का यू0पी0 62 ए0डब्लू0 7459 पंजीकृत नम्बर है । तीसरी मोटर साईकिल बजाज डिस्कवर रंग काला जिसमें दोनो पहिये व इंजन भी नही है तथा नम्बर प्लेट पर यू0पी0 51  एन 2678 है । जिसका चेचिस न0 MBLA14AZ7CPF5018 है उक्त दोनों नम्बरों को जरिये ई- चालान एप चेक किया गया तो कोई विवरण प्राप्त नही हो सका । अभियुक्त ध्रुव कुमार शर्मा पुत्र राम अछैवर शर्मा निवासी ग्राम हयातनगर थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर हाल पता लोलेपुर थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 74 वर्ष को उसके जुर्म धारा 303(2)/317(2)/317(4)/338/ 336(3)/340(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 से अवगत कराते हुए समय करीब 20.10 बजे बाकायदा बाजाफ्ता गिरफ्तार किया गया । मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/317(4)/338/ 336(3)/340(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 की बढोत्तरी की जाती है । चोरी के सम्बन्ध में थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर में मु0अ0सं0 0009/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है । अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार में निरूद्ध कराया गया । 
बरामदगी- तीन अदद मोटर साइकिल तथा पार्ट्स बरामद हुए।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!