अमहट एवं पयागीपुर में संचालित हो रहे अवैध स्टैंड से लाखों की हो रही राजस्वहानि, आरटीओ व नगर पालिका परिषद के ज्वाइंट आपरेशन की दास्ताँ भी दबंग ठेकेदार के सामने हुई फेल

सैकड़ो गाड़ियों का अवैध स्टैड बना अमहट चौराहा, अमहट पुलिस चौकी व आरटीओ ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर चल रहा खेल
सुलतानपुर से लखनऊ के लिए प्रति वाहन वसूली जाती है सैकड़ों रूपये की रकम, परिवहन विभाग को अवैध स्टैंड संचालकों द्वारा लाखों रूपये की पहुंचाई जा रही राजस्व की हानि
सुलतानपुर। बीते दिनों या यूं कहें की पखवाड़े भर पूर्व आरटीओ व नगरपालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अवैध स्टैंड को लेकर ऑपरेशन क्लीन की नींव रखी गयी थी। जिसमें प्रशासन की तरफ से एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी तो पुलिस महकमें की तरफ से सीओ सिटी प्रशांत सिंह की अगुवाई में एआरटीओ नंद कुमार व ईओ नगर पालिका परिषद लाल चन्द्र सरोज व यातायात निरीक्षक ने ग्राउंड जीरो पर जाकर तमाम लाव लश्कर के साथ हकीकत से रूबरू होते हुए अवैध स्टैंड संचालन को ध्वस्त करने का दंभ भरा था, लेकिन प्रशासनिक कार्यवाही पर अवैध स्टैंड संचालक का भौकाल भारी पड़ता नज़र आ रहा है, जिसकी बानगी के तौर पर देखा जाए तो अमहट पुलिस चौकी के पीकेट के ठीक सामने दूसरी तरफ धड़ल्ले से अवैध स्टैंड का संचालन कर परिवहन विभाग को लाखों की राजस्व हानि करने की सिस्टम में बैठे अफसरानों के द्वारा खुलेआम मौन स्वीकृति प्रदान करती दिख रही है। जबकि नगर पालिका परिषद द्वारा आवंटित टैक्सी स्टैंड में जगहों की हेराफेरी के चलते भी अब सरकारी खजाने पर राजस्व अर्जित करने वाली तिजोरी पर भी संकट के बादल मडराते नजर आ रहे है। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना से भी हुई, अगर डीएम ने उक्त प्रकरण पर किसी सक्षम गोपनीय जांच एजेंसी से मामले की जांच कराते हुए रिपोर्ट तलब कर लीं तो अवैध स्टैंड संचालन में शामिल कई धुरंधरों की कलई खुलकर सामने आ जाएगी। बैरहाल बीते वर्ष लाखों की सरकारी तिजोरी पर डाका डालने इस अवैध स्टैंड संचालन को लेकर मौजूदा स्टैंड संचालनकर्ता व एक भगवाधारी नेता जी के बीच जमकर ठनी थी और खुद की तिजोरी भरने की ललक ने अमहट का माहौल गर्म कर दिया था………… देखना तो यह दिलचस्प होगा की जिले के सुपर कॉप व डीएम द्वारा अब अवैध स्टैंड संचालन सिंडीकेट के खिलाफ क्या रूख अख्तियार होने वाले हैं।
गौरव पान्डेय संवाददाता सत्यार्थ न्यूज़
















Leave a Reply