सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र गांव आड़सर के युवा अनिल जोशी अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गौड़ ब्रह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचें। श्रीडूंगरगढ़ सीमा में प्रवेश करने पर विप्र फांउडेशन के जिलाध्यक्ष सुनील तावणियां की अगुवाई में विप्र कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। यहां से अपने पैतृक गांव आड़सर पहुंचने पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से उनका ढ़ोल नगाड़े बजाकार, पुष्पवर्षा करते हुए फुलमालाएं व साफा पहनाते हुए उनका अभिनंदन किया। गांव के बस स्टैण्ड से माताजी मंदिर तक स्वागत जुलूस निकाला गया एवं रास्ते में ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत अभिनन्दन किया। गांव के युवा की इस उपलब्धि पर गांव गर्वित हुआ और आड़सर माताजी के जयकारें लगाए आडसर माताजी मंदिर में धोक लगा कर जुलूस पूरा हुआ और जोशी के आवास पर जोशी परिवार द्वारा ग्रामीणों का आभार जताया






























Leave a Reply