Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा व विशाल भव्य रात्रि जागरण होगा आयोजन

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव राजेडू में आगामी 15 जनवरी से 21 जनवरी तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। 15 जनवरी बुधवार को ठाकुरजी मंदिर से सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकलेगी व माँ सती दादी धर्मशाला पर स्थित कथा स्थल पर पूर्ण होगी। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कथा का वाचन ख्याति प्राप्त यशस्वी सुश्री आरती जी रांकावत बैरासर (बीकानेर) द्वारा किया जाएगा कथा वाचन का समय दोपहर 12:15 से बजे से शाम 4.15 बजे तक किया जाएगा। इसी स्थान पर 21 जनवरी को भव्य विशाल रात्रि जागरण का आयोजन होगा कथा के दौरान प्रसंगवश विभिन्न झांकिया भी सजाई जाएगी। राजेडू सहित आस पास के गांवो से भी श्रद्धालु कथा सुनने का लाभ लेंगे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!