Advertisement

बीकानेर-सेरूणा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बस से टकराकर पलटी,संदिग्ध गतिविधि पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

सेरूणा थाना क्षेत्र के पुनरासर गांव में स्थित बैंक में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया। सेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बैंक अधिकारियों ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों पर शक जताते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सेरूणा पुलिस की टीम 112 गाड़ी के साथ मौके पर रवाना हुई। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी भगाकर ले गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो का पीछा किया,सेरूणा बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई और डिवाइडर पर पलट गई। हादसे में बस के शीशे टूट गए और स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। गौरतलब है कि स्कोर्पियो गाड़ी के नम्बर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दो संदिग्ध लालाराम (24) पुत्र भंवराराम मेघवाल, निवासी पुनरासर और धर्मपाल पुत्र हरिकिशन बिश्नोई निवासी कोलायत को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!