Advertisement

बीकानेर-उचित मूल्य दुकानदारों ने प्रवर्तन निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, राशन डीलरों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ तहसील के उचित मूल्य दुकानदारों ने प्रवर्तन निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री,खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री,श्रीडूंगरगढ़ विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। विक्रेताओं का आरोप है कि निरीक्षक द्वारा मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है,जिससे वे परेशान और असहाय महसूस कर रहे हैं।
राशन विक्रेताओं का कहना है कि 2016-17 में रसद विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत बनाए गए राशन कार्डों में हुई त्रुटियों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जबकि यह पूरी प्रक्रिया विभाग द्वारा संचालित थी। इसके अलावा, विभागीय कमियों का हवाला देकर बार-बार नोटिस जारी किए जा रहे हैं और दुकान संचालन में अनावश्यक हस्तक्षेप किया जा रहा है। विक्रेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि आधार सीडिंग और ई-केवाईसी जैसी प्रक्रियाओं में हो रही देरी से उनके कामकाज में बाधा उत्पन्न हो रही है। फरवरी 2024 से पहले आने वाले कमीशन का नियमित हिसाब उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन वर्तमान में इसकी प्रक्रिया में भी गड़बड़ी हो रही है। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान तहसील अध्यक्ष शुभकरण बिश्नोई,लक्ष्मीनारायण तावनियाँ,विकास प्रजापत,बजरंगलाल स्वामी,विक्रमसिंह झंझेऊ प्रभुसिंह जोधासर,बीरबलराम गुसाईंसर बड़ा,कालूराम धनेरू सहीराम कितासर,रामकिशन बाना,भागीरथ समंदसर,प्रकाश दुसाद,रतनलाल सालासर,नानूराम माली,गौतम मारु,शुभकरण माली सहित अनेकों राशन डीलर मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!