Advertisement

बीकानेर-सीए रिजल्ट में श्रीडूंगरगढ़ की युवा शक्ति ने दिखाया दम, क्षेत्र के साथ साथ परिवार का बढ़ाया मान,बधाईयां का दौर जारी

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने देर रात चार्टर्ड अकाउंटेंसी की नवंबर 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के युवकों सहित युवतियों ने सफलता का परचम फहरा दिया है। श्रीडूंगरगढ़ के गांव तोलियासर निवासी जतना राजपुरोहित (सेवड़) पुत्री श्रवण कुमार राजपुरोहित ने सफलता हासिल की है। इनके परिवारों में प्रसन्नता का माहौल है। जानकार और मित्रगणों द्वारा बधाई देने का क्रम प्रारंभ हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ की युवा शक्ति ने चार्टेड अकॉउंटेंट की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपना दम दिखाया है। कस्बे के विद्युत विभाग में कार्मिक दीनदयाल की पुत्री और जगदीश प्रसाद माली की पौत्री मोनिका माली ने क्षेत्र का नाम रोशन करने के साथ ही साथ अपने परिवार और समाज का भी गौरव बढ़ाया है। मोनिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों सहित अपने माता-पिता को दिया जिन्होंने उस पर विश्वास जताया और आगे पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!