थाना मांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

थाना मांची पर पंजीकृत मु0अ0सं0-56/2024 धारा- 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट व थाना रामपुर बरकोनिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-62/2024 धारा 3/5ए/8 गौ वध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त जगप्रसाद गोड़ उर्फ मुलायम गोड़ पुत्र स्व0 वंशी गोड़ निवासी ग्राम करौदिया, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र लगातार फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में आज दिनांक 27.12.2024 को समय 05.00 बजे नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज से पुलिस द्वारा वांछित/फरार 25000/- रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त जगप्रसाद गोड़ उर्फ मुलायम गोड़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.जगप्रसाद गोड़ उर्फ मुलायम गोड़ पुत्र स्व0 वंशी गोड़ निवासी ग्राम करौदिया, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1.थाना प्रभारी श्री सूर्यभान, थाना मांची, जनपद सोनभद्र।
2.उ0नि0 रामजीत यादव, थाना मांची, जनपद सोनभद्र।
3.का0 रामजी, थाना मांची, जनपद सोनभद्र।















Leave a Reply