Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति का धरना 73वां दिन भी जारी सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, पढ़े पूरी खबर

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अपने 73वें दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान अटल जनसेवा कार्यक्रम के तहत पंचायत समिति में जाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और प्रार्थना की गई कि ट्रॉमा सेंटर निर्माण में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए सभी संबंधित पक्षों को सद्बुद्धि मिले।

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

संघर्ष समिति ने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रशासन से निवेदन किया गया कि वे धरनास्थल पर आकर अब तक की गई कार्रवाई से समिति को अवगत कराएं।

धरनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

उपखंड अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार,ब्लॉक सीएमओ डॉ.राजेंद्र सोनी,और पीएमओ डॉ.एस.के.बिहानी धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रॉमा सेंटर निर्माण से संबंधित सभी प्रक्रियाएं जिला स्वास्थ्य विभाग बीकानेर,जिला कलेक्टर बीकानेर,और स्वास्थ्य मंत्रालय, जयपुर के समन्वय से होनी हैं।

निर्माण को लेकर तीन पक्षों में मतभेद

1.सरकार: ट्रॉमा सेंटर के साथ अंडरग्राउंड पार्किंग की मांग कर रही है।

2.भामाशाह: निर्माण में भर्ती और चारों ओर बाउंड्री चाहते हैं।

3.जनता: ट्रॉमा सेंटर का शीघ्र निर्माण चाहती है।
इस विवाद के चलते आम जनता विकास और विनाश के बीच फंसी हुई है। संघर्ष समिति का कहना है कि अब वक्त आ गया है कि जनता अपनी आवाज को बुलंद करे।

जिला स्वास्थ्य विभाग का पत्र प्रस्तुत

धरने के दौरान संघर्ष समिति ने 20 दिसंबर 2024 को जिला स्वास्थ्य विभाग बीकानेर द्वारा जयपुर स्वास्थ्य विभाग को भेजे गए पत्र की प्रति प्रस्तुत की। समिति ने इस पत्र को जल्द समाधान के लिए सरकार और प्रशासन के ध्यान में लाने की अपील की। संघर्ष समिति के सदस्यों ने एकजुट होकर कहा कि जब तक ट्रॉमा सेंटर का निर्माण नहीं होता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!