रिपोर्टर –सत्यार्थ न्यूज/मनीष माली
6 मार्च 2024
– नगर परिषद सुसनेर में स्व सहायता समूह की बहनो को दिखाया पीएम के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण ०
सुसनेर। बुधवार को प्रातः 11 बजे नगर परिषद कार्यालय परिसर सुसनेर में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाईव प्रसारण का कार्यक्रम बड़ी एलईडी के माध्यम से नगर की स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिखाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाईव प्रसारण में कहा कि स्वयं सहायता समूह अब राष्ट्र सहायता समूह बन चुके हैं। महिलाएं जब समूह का गठन करती हैं, तब वह स्वयं सहायता समूह होते हैं, लेकिन देश की महिलाओं ने अपने पुरुषार्थ से इन समूह को राष्ट्र सहायता समूह बना दिया हैं। प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से जिले की महिलाओं से वर्चुअल संवाद कर रहे थे। आजीविका मिशन से जुड़ी समूह महिलाओं ने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर उपस्थित होकर प्रधानमंत्री जी के संबोधन में भागीदारी की।नगर परिषद सुसनेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उक्त लाइव प्रसारण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार की उपस्थिति आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ,महिला स्वयं सहायता समूहों की यही ताकत आज विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आशा विष्णु भावसार ने स्व सहायता समूह की बहनो का पंजीयन भी किया। इस अवसर पर नगर परिषद के जगदीश परमार एवं नगर की स्व सहायता समूह की महिला सदस्य उपस्थित थी।


















Leave a Reply