सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर इस कड़ाके की ठंड में 116वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी है। गाँव के युवा,बुजुर्ग एवं बच्चे लम्बे समय से शांति पूर्वक शराब बन्दी की मांग की मांग को लेकर इस कड़ाके की ठण्ड में संघर्षरत है। सरकार एवं प्रशासन जनता की आवाज पर अब तक मौन है। आज धरनास्थल पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य,लिछुराम चोटिया कानाराम,मुन्नीराम,मालाराम,कैलाश,रामकुमार,ओमप्रकाश
बलबीर,विजय चोटिया,ओमप्रकाश बारोटिया,किशन चोटिया उपस्थिति रहे।
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवाल
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि 116 दिन से चल रहे इस आंदोलन के बावजूद सरकार उनकी मांग को नजरअंदाज कर रही है। धरने में शामिल लोगों ने कहा कि उनका यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती। ठंड और प्रशासन की उदासीनता के बावजूद गाँव का यह संघर्ष समाज को एकजुटता और साहस की मिसाल दे रहा है। यह धरना शराब के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और सामाजिक सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।



















Leave a Reply