Advertisement

सभासद ने की जिलाधिकारी से किसानों को मुआवजा दिलाने की मांँग

ब्यूरो चीफ नौतनवां
आसिफ नवाज

 सभासद ने की जिलाधिकारी से किसानों को मुआवजा दिलाने की मांँग 


गोरखपुर।पीपीगंज,भारत माला परियोजना के अंतर्गत पीपीगंज में NH29 हाइवे बाईपास के निर्माण के लिए अधिगृहित की जाने वाली भूमि का मुआवजा सैकड़ों किसानों को वर्षो बाद भी नहीं मिला सका । किसानों की समस्या को लेकर कस्बे के सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश से मिलकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की बात कही ।जिसपर उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता को मामले को अतिशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत माला परियोजना के अंतर्गत पीपीगंज के साहबगंज, बगहिभारी, भैयाराम, जंगल आगही, जंगल बिहुली के किसानों की भूमि को अधिग्रहण किया गया है। गोलीगंज के समीप से जंगल झझवा तक बाईपास हाइवे के लिए सैकड़ों किसानों की भूमि गजट के माध्यम से अधिग्रहित की गई। जिसके बाद तमाम किसानों का आरोप था कि प्रशासन ने उनकी भूमि बिना मुआवजा दिए ही ले लिया। जिसके बाद किसानों ने आंदोलन कर हाइवे का निर्माण कार्य रोकवा दिया। जिसके बाद प्रशासन ने किसानों से वार्ता कर कहा कि आर्बिट्रेशन के माध्यम से सभी किसानों को उनकी भूमि के हिसाब से उचित मुआवजा मिलेगा । जिसके बाद सैकड़ों की तादात में किसानों ने आर्बिट्रेशन दाखिल किया लेकिन वर्षो बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं मिला ।जिसके बाद पीपीगंज के सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने मंगलवार के दिन गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश से मिलकर किसानों की समस्या के बारे में अवगत कराया जिस पर उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता जो कि वर्तमान में भूमि आधिपत्य अधिकारी का कार्यभार देख रहे हैं उन्हें मामले को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!