Advertisement

थाना छावनी पुलिस द्वारा पशु तस्करी करने वालों पर नकेल कसने की दिशा में 03 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर किया जेल

संवाददाता -अंशु श्रीवास्तव

थाना छावनी पुलिस द्वारा पशु तस्करी करने वालों पर नकेल कसने की दिशा में 03 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर किया जेल

थाना – छावनी
जनपद – बस्ती
राज्य – उत्तर प्रदेश


पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय द्वारा जनपदीय नाकाबंदी योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस पिकेट व चेकिंग की व्यवस्था करायी गयी है इसी क्रम में थाना छावनी पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.12.2024 को गोवंशीय पशुओं को लाद कर शरीफगंज चौराहा मौजा भानपुर थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा से पिकअप संख्या UP 43 AT 6203 से बिहार ले जा रहे 03 पशु तस्कर जो नेशनल हाइवे होते हुए चौकड़ी टोल प्लाजा से होकर जा रहे थे, को टोल प्लाजा पर घेराबन्दी कर पकड़ा गया। मौके से गोवंशीय पशुओं की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण व इलाज कराकर उनको उचित देखभाल के लिये रूपगढ़ गौशाला दिया जा रहा है । बाद आवश्यक अन्य विधिक कार्यवाही अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
इस सम्बन्ध में थाना छावनी पर मु0अ0सं0 297/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 तथा 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना छावनी जनपद बस्ती पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. फारुख पुत्र सूरत उर्फ नजीर ग्राम शेखपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या हा0मु0 गभौरा थाना उमरी बेगम जनपद गोण्डा उम्र करीब 26 वर्ष।
2. राजेश पुत्र रामलाल गौतम साकिन परियहवां थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा उम्र 22 वर्ष।
3. लक्ष्मन कुमार पुत्र भुसकरी दीन गौतम साकिन लालेपुरवा थाना उमरी बेगम, जनपद गोण्डा उम्र 27 वर्ष।
इन अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त फारुख उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 79/2020 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधि0, 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0, 307 IPC, व 207 MV Act थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
2. मु0अ0सं0 256/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधि0 थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
3. मु0अ0सं0 13/2023 धारा 8/20 स्वापक औषधि और मन-प्रभावी पदार्थ अधि0 थाना रौनाही जनपद अयोध्या।
4. मु0अ0सं0 297/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 तथा 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना छावनी जनपद बस्ती।
इस दौरान बरामदगी का विवरण-
04 अदद गौवंशीय पशु
02 अदद मोबाइल
2687 रुपया नगद
01 अदद पिकअप, वाहन संख्या UP43AT6203
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी विजय कुमार दूबे उ0नि0 श्रीहरि राय, उ0नि0 झारखण्डे पाण्डेय,
, का0 मुकेश यादव, अभिमन्यु शर्मा, शिव जी चौहान थाना छावनी जनपद बस्ती।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!