सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
भीलवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका_
संविधान निर्माता का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान _अक्षय त्रिपाठी

भीलवाड़ा_ शाहपुरा
भीलवाड़ा में शुक्रवार को सांय 4:00 बजे सूचना केंद्र चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर का अपमान किए जाने के विरोध में गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि अमित शाह और मोदी दोनों मिलकर संविधान और संविधान निर्माता का अपमान करते हुए निरंतर कोई ना कोई वक्तव्य देते रहते हैं। आए दिन देश में ऐसी स्थितियां पैदा हो गई है की आए दिन एक वर्ग दूसरे वर्ग से लड़ता रहता है और अराजकता की स्थिति बनी हुई है देश में डॉ भीमराव अंबेडकर जैसे भारत रत्न से सम्मानित विभूतियों का ही देश में अपमान होने लगेगा तो आम आदमी की सुरक्षा और सम्मान की बात करना दूर है। कांग्रेस एवं भारत का आम नागरिक बाबा साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। इसलिए मोदी सरकार तुरंत अमित शाह को बर्खास्त करें या अमित शाह देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
शाहपुरा में भी अमित शाह द्वारा संसद में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका।
शाहपुरा में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के निर्देश पर ब्लॉक और नगर कांग्रेस ने गृहमंत्री शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद रमेश सेन व सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन रखा गया। पूर्व पीसीसी सदस्य राजकुमार बैरवा, अशोक भारद्वाज,सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर,युवा नेता अतुल त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर, सुनील मिश्रा, ओम सिंधी, मदन सर्वा,अमन पौंड्रिक,गोल्डी पाराशर, मुराद खां, मिंकु दत्त पौंड्रिक प्रदर्शन में मौजूद रहे।
कांग्रेस के चंद्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि भीलवाड़ा में पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण, जिला सेवादल समन्वयक योगेश सोनी, आसींद ब्लॉक अध्यक्ष शंभू लाल गुर्जर,मनोज पालीवाल, सुरेश बम्ब, मोहम्मद रफीक, एडवोकेट ओमप्रकाश तेली, अनिल राठी, पार्षद वसीम शेख, राजेंद्र सेन, राजेश आशीषस्थला, मुस्ताक अली मंसूरी, मुकेश खोईवाल, मोहम्मद हारुन रंगरेज, नंददास वैष्णव महेश राठौड़ सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।













Leave a Reply