युष्मान कार्ड बनाने में, महराजगंज, यूपी में तीसरे स्थान पर

महराजगंज में इस समय सत्तर वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का, आयुष्मान कार्ड पूरे तेजी से कैम्प लगा कर बनाया जा रहा है।
शासन की मंशा है कि, हर बुजुर्गों को स्वास्थ्य लाभ के लिए, पैसों के लिए कहीं भटकना न पड़े।
ऐसे में सत्तर वर्ष से अधिक उम्र पार करने वाले लोगों का, आयुष्मान कार्ड, जिले के प्रत्येक ब्लॉक के पांच – पांच गांवों में कैंप लगा कर बनाया जा रहा है।
महराजगंज जिले में 53 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लक्ष्य हैं, जिसमें जिलाधिकारी महराजगंज अनुनय झा के अनुसार करीब 17 हजार 700 आयुष्मान कार्ड अब तक बना लिए गए हैं।
आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में, पूरे उत्तर प्रदेश में महराजगंज जनपद अभी तीसरे स्थान पर है, जबकि वाराणसी पहले और राजधानी लखनऊ दूसरे स्थान पर है।
सत्यार्थ वेब न्यूज
शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”
महराजगंज 13/12/024















Leave a Reply