Advertisement

मैनपुरी-एनआरआई ने बहन के साथ शादी का झांसा देकर ठगे 25 हजार रुपये

http://satyarath.com/

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा

एनआरआई ने बहन के साथ शादी का झांसा देकर ठगे 25 हजार रुपये

मैनपुरी,किशनी।शिवांशु पुत्र सर्वेश कुमार कठेरिया निवासी देवपुरा ने तहरीर देकर बताया की तीन मार्च को उनके पास एक नंबर से कॉल आई जिसमें कॉलर ने बताया कि वह अनाथ हैं उनके कोई नहीं है और वह विदेश से आ रहे हैं। विदेश से आने पर मुंबई में मौजूद है। उक्त व्यक्ति ने अपना सारा ब्योरा भी उनके मोबाइल पर भेज दिया, जबकि उक्त व्यक्ति ने उनको बताया था कि उनका मोबाइल किसी ने छीन लिया है। आरोपी ने अपना नाम अमन प्रीति बताया था और कहा कि उसने फोन पे द्वारा 25 हजार रुपये उनसे मांगे थे। उक्त अमनप्रीत के मांगने पर शिवांशु ने अपने फोन पे द्वारा उनको पैसे भेज दिए। अब शिवांशु का कहना है उक्त अमनप्रीत उनसे 75 हजार रुपये दोबारा भेजने को कह रहा है।उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी ने उनकी मां और बहन से वीडियो कॉल कर शादी करने की बात भी की थी। पीड़ित ने कहा कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!