Advertisement

बाराबंकी लोकसभा के लोकप्रिय सांसद तनुज पुनिया जी ने बाराबंकी जिले में विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी की मुलाकात

रिपोर्टर शिवकुमार वर्मा सिरौली गौसपुर बाराबंकी।

बाराबंकी लोकसभा के लोकप्रिय सांसद तनुज पुनिया जी ने बाराबंकी जिले में विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी की मुलाकात।एक लक्ष्य, एक प्रण – बाराबंकी का सर्वांगीण विकास!

आज माननीय सांसद तनुज पुनिया जी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से मुलाकात कर बाराबंकी संसदीय क्षेत्र में महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण, लखनऊ से बाराबंकी व देवा से फतेहपुर को जोड़ने वाले NH 727 हाईवे के रुके हुए निर्माण कार्य को पुनः शुरू कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

साथ ही महादेव और हैदरगढ़ रेलवे ब्रिज के निर्माण की मांग पर भी चर्चा की। उन्होंने अवगत कराया कि इन परियोजनाओं से न केवल आवागमन और संपर्क में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। मंत्री जी ने इन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।

बाराबंकी की जनता के हित और किए गए वादों को पूरा करने के लिए माननीय सांसद तनुज पुनिया जी पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!