Advertisement

थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा एक किग्रा सौ ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा एक किग्रा सौ ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।


पुलिस अधीक्षक जौनपुर. डॉ0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा प्र0नि0 घनानन्द त्रिपाठी नेतृत्व में उ0नि0 विजय कुमार सिंह मय हमराह पुलिस टीम के चेंकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुरेंव बैदा तिराहे के पास से एक अभियुक्त राजकुमार गौतम उर्फ साहबलाल पुत्र स्व0 मुन्नालाल निवासी ग्राम बराई थाना जलालपुर जौनपुर को एक झोले में रखा हुआ एक किग्रा सौ ग्राम (1 किग्रा 100 ग्राम) गाजां के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 380/24 धारा 8/20 NDPS ACT का अपराध पंजीकृत किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार स्थान –
1. पूरेंव वैदा तिराहे के पास /
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. राजकुमार गौतम उर्फ साहबलाल पुत्र स्व0 मुन्नालाल निवासी ग्राम बराई थाना जलालपुर जौनपुर।
बरामदगीः-
1. एक किग्रा सौ ग्राम (1 किग्रा 100 ग्राम) नाजायज गांजा बरामद
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 विजय कुमार सिंह थाना जलालपुर, जौनपुर।
2. हे0का0 मुकेश सिंह थाना जलालपुर, जौनपुर।
3. का0 विष्णु तिवारी थाना जलालपुर, जौनपुर।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!