Advertisement

साइबर थाना जनपद प्रतापगढ़ द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं सभी को किया गया जागरूक

प्रतापगढ/बेल्हा
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)

साइबर जागरूकता कार्यक्रम/चौपाल
जनपद प्रतापगढ़
साइबर थाना ।

➡️साइबर थाना जनपद #प्रतापगढ़ द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं सभी को किया गया जागरूक

-मिशन शक्ति फेज 5 के तहत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी/ पश्चिमी) के कुशल नेतृत्व में जनपद में चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान

-सतर्क रहें, जागरूक बने एवं सुरक्षित रहें ।

#प्रतापगढ़ ।
मिशन शक्ति फेज 5 के तहत #महिला एवम #बालिकाओं के सुरक्षार्थ हेतु #सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के हेल्पलाइन नंबर साइबर अपराध से बचाव के सम्बन्ध में सुशीला देवी कान्वेंट स्कूल मौली मंडी, प्रतापगढ़ के विद्यार्थी, #शिक्षक #शिक्षिकाओं को #जागरुक किया गया

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ द्वारा बढ़ते हुए साइबर क्राइम अपराध से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूल, कॉलेजो व अन्य सार्वजनिक स्थानों में साइबर अपराध से जागरूक करने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 10.12.2024 को मिशन शक्ति पांचवां चरण के अंतर्गत सुशीला देवी इंटर कॉलेज मौली प्रतापगढ़ में साइबर क्राइम के हे0का0 अखिलेश उपाध्याय, नीरज, पंकज व ललिता तोमर द्वारा बालक, बालिकाओं और शिक्षिकाओं को मिशन शक्ति के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

-इस अवसर पर प्रबंधक श्री अनिल तिवारी एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। जिसमें विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध से सम्बन्धित अपराध के बारे में बताया व जागरूक किया गया और गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही साईबर हेल्प लाईन नंबर 1930 व #वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के बारे में जानकारी दी गई । जिस पर तत्काल कॉल वा वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिससे आमजनमानस साइबर फ्रॉड से बच सके।

-कार्यशाला में बताया गया कि #प्रलोभन में आने के चलते लोग अपनी जिंदगी भर की कमाई खो बैठते हैं। इसलिए किसी भी प्रलोभन में न आएं। उन्होंने बैंक से संबंधित, #क्यूआर कोड स्कैन, वाट्सएप हैक, #ओएलएक्स के माध्यम से #ठगी, केवाइसी, हनी ट्रेपिंग, डुप्लीकेट एप, आनलाइन लोन स्कैम, केबीसी, इंटरनेट मीडिया से ठगी, एटीएम, #सेक्सटार्शन, कंप्यूटर संबंधी फ्राड और बचाव के संबंध में जानकारी दी गयी व साइबर ठगी होने पर 1930 पर सूचना देने की अपील की गयी।

-आज के दौर में सबसे ज्यादा हो रहे #सेक्सटार्शन व न्यूड काल ब्लैकमेल गैंग के सदस्य फेसबुक पर खूबसूरत लड़की की फोटो लगाकर रखते हैं। सबसे पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं फिर फ्रेंड लिस्ट में शामिल होते ही चैटिंग करना शुरू कर देते हैं इसके बाद बातों में फंसाकर वाट्सएप नंबर मांगते हैं, वीडियो काल से बात करने को कहते हैं, काल करने पर जैसे ही दूसरी तरफ से काल रिसीव होता है सामने न्यूड गर्ल दिखाई देने लगती है। इस दौरान काल करने वाले का वीडियो रिकार्ड कर लिया जाता है। इसके बाद ब्लैकमेल कर राशि मांगना का खेल शुरू हो जाता है। इनकार करने पर रिकार्ड वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हैं, यही नहीं आज के दौर में जिनका मो० नं0 आनलाइन पड़ा हुआ है उनको सीधे विडियो काल आ जा रही है जब तक हम कुछ समझ पाते है तब तक विडियो स्क्रिन रिकार्ड कर लेते है ऐसे में किसी भी अन्जान नम्बर से विडियो काल आने पर रिसीव ना करें, रिसीव भी करना हो तो कैमेरे पर अंगूठा रखकर ट्रांजैक्शन आदि के बारे में जागरूक किया गया।

#UPPolice
#pratapgarh

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!