Advertisement

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो विद्यार्थियों ने मारी बाजी

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ)सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो विद्यार्थियों ने मारी बाजी

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाली ​स्तुति मिश्रा व अंशुमान दुबे।
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केएनआईटी) के दो विद्यार्थियों स्तुति मिश्रा व अंशुमान दुबे ने बाजी मारी। एशिया स्तर की प्रतिष्ठित एआई फॉर इंपैक्ट हैकाथॉन-2024 में भारत समेत सिंगापुर, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया, चीन, ताइवान, ऑस्ट्रेलिया और कोरिया जैसे देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इसमें प्रतिभागियों के सामने उन्नत एआई तकनीकों का उपयोग कर जटिल सामाजिक और व्यावसायिक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करने की चुनौती थी। प्रतिभागियों को अपने प्रोजेक्ट लिंक्डइन पर साझा करने थे जिनकी रचनात्मकता और व्यावहारिकता के आधार पर मूल्यांकन होना था।
स्तुति और अंशुमान ने अपनी तकनीकी कुशलता और अभिनव सोच के दम पर निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। स्तुति मिश्रा ने बताया कि एशिया स्तर की प्रतियोगिता में जीतना अविश्वसनीय अनुभव है। ये हमारी मेहनत और टीम वर्क का परिणाम है। हमें गर्व है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!