Advertisement

सोनभद्र -थाना मांची पुलिस को मिली सफलता, 01 नफर पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, जंगल के रास्ते से बिहार ले जा रहे कुल 07 राशि गोवंश बरामद ।

 

 

थाना मांची पुलिस को मिली सफलता, 01 नफर पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, जंगल के रास्ते से बिहार ले जा रहे कुल 07 राशि गोवंश बरामद ।

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन्) व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मांची पुलिस द्वारा दिनांक 08.12.2024 को थाना क्षेत्र के चौरा जंगल से होते हुए बिहार ले जा रहे 07 राशि गोवंश के साथ 01 नफर अभियुक्त निर्मल सिंह उर्फ दारा सिंह पुत्र बौद्ध सिंह यादव ग्राम चौगड़ी कला थाना काराकाट (गोड़ारी)जिला रोहतास बिहार उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 01 नफर अभियुक्त राजेश यादव उर्फ टम्पू पुत्र शिवपूजन यादव ग्राम निचली मड़पा थाना मांची जनपद सोनभद्र जंगल झाड़ी का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिनकी तलाश की जा रही है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मांची पर मु0अ0सं0- 64/24धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

बरामदगी का विवरण-

07 राशि गौवंश ।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

01. उ0 नि0 रामनयन यादव चौकी सुअरसोत थाना मांची जनपद सोनभद्र

02. उ0 नि0 लालता प्रसाद थाना मांची जनपद सोनभद्र

03. हे0 का0 अभिषेक सिंह थाना मांची जनपद सोनभद्र

04. का0 रंजन दुबे थाना मांची जनपद सोनभद्र

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!