परवेज़ आलम खां
रिपोर्टर, सत्यार्थ न्यूज सुल्तानपुर यूपी
छात्राओं / महिलाओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स

धम्मौर (सुल्तानपुर) महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को कायम रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को धम्मौर के गांव मनियारपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं व बालिकाओं को आपात स्थिति में पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों की मदद लेने को प्रेरित किया।
धम्मौर थाना क्षेत्र के सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, मनियारपुर में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानचंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि महिलाएं व बालिकाएं छेड़खानी जैसी घटनाओं पर चुप न रहे साथ ही अगर कोई सोशल मीडिया पर परेशान करता है तो 1090, 112 तथा 1076 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन कर पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्प डेस्क है जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती है, थाने पर जाकर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक ने महिला अपराध व उसके प्रकार पर विस्तार से जानकारी दी। आपात स्थिति में घबराने की नहीं, बल्कि हिम्मत से काम लेने की आवश्यकता होती है। उन्होंने साइबर फ्रॉड और साइबर क्राइम के बारे में भी बताया। इस दौरान कॉलेज की प्रधानाचार्या कुमुद लता सिंह समेत समस्त शिक्षक शिक्षिका व कर्मचारी मौजूद रहे।

















Leave a Reply