Advertisement

उज्जैन – राहुल गांधी ने बाबा महाकाल दर पर टेका माथा….

www.satyarath.com

satyarath.com० उज्जैन पहुँचे राहुल गांधी, बाबा महाकाल दर पर टेका माथा ०

मध्यप्रदेश , कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मंगलवार को चौथा दिन है। वे उज्जैन पहुंचे। यहां उन्हाेंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान गणेश मंडपम में राहुल के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे लगे। राहुल गांधी कुछ ही देर में रोड शो करेंगे। इससे पहले शाजापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल के सामने मोदी-मोदी के नारे और श्रीराम के जयकारे लगाए तो राहुल गाड़ी से उतरकर उनसे मिलने पहुंचे।

एक भाजपा नेता और कुछ कार्यकर्ताओं ने राहुल को आलू देकर कहा- सोना बनाओ। राहुल बोले- धन्यवाद, अगली बार सोना लेकर आऊंगा।

{ रिपोर्टर आकांक्षा पीवाल, उज्जैन मध्यप्रदेश }

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!